पार्टी बदलने का दर्द छलका, पार्टी बदली इसलिए हारी मैं- इमरती देवी
ग्वालियर. सिंधिया समर्थक पूर्व मंत्री इमरती देवी का पार्टी बदलने का दर्द एक बार फिर छलक गया। इमरती ने ग्वालियर में एक कार्यक्रम में कहा हम साल 2008 से अभी तक विधायक रहे लेकिन जा बार जरा हार गए। वो का है कि हमने पार्टी बदल ली थी नहीं तो हमें कोई नहीं हरा पाता। इमरती इससे पहले भी कई बार पार्टी बदल लेने को ही हार कार कारण बताती रही हैं। इस बार वह महिलाओं को जोश-जोश में पीड़ा बयां कर बैठीं। इसका वीडियो भी सामने आया। इसके बाद इमरती इस मामले में कुछ भी कहने से बचती रहीं।
ग्वालियर में शनिवार रात महिलाओं पर आधारित एक कार्यक्रम डीडी नगर में हुआ था। इसमें ज्योतिरादित्य सिंधिया की कट्टर समर्थक इमरती देवी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुई थीं। इमरती देवी ने कार्यक्रम में महिलाओं का जोश बढ़ाने के लिए खुद का उदाहरण देते हुए कहा कि हमें ही देख लो, साल 2008 से अभी तक विधायक रहे हैं। जा बार जरा हार गए। इस पर इमरती देवी पहले हंसी फिर कहा, क्योंकि पार्टी बदल लई न इसलिए नहीं तो कौउ नहीं हरा पाता। उनका यह बयान वहां बैठे कई लोगों के मोबाइल में रिकॉर्ड हो गया था। इमरती का यह बयान रविवार सुबह से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

