पायलट बोला-एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया है मैं वहीं पर हूं जल्द मदद भेजो-विक्रांत जाधव


शिवपुरी. बहरेटा सानीगांव के पास एयरफोर्स का टूसीटर फायटर प्लेन मिराज 2000 क्रैश हो गया, हादसा दोपहर लगीाग 2.40 बजे हुआ, प्लेन में 2 पायलट थे। हादसे से पूर्व दोनों पायलटों ने स्वयं को इजेक्ट (हवा में उड़ कर निकल गये) कर लिया था, अब दोनों ही पायलट सुरक्षित है। जिनका ग्वालियर के एमएच अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।
घटना की खबर मिलते ही एयरफोर्स की टीम हेलीकाप्टर से घटनास्थल पर पहुंचे और विमान में पायलट विक्रांत जाधव और विंग कमाण्डर विराज भोपाल सवार थे। एयरफोर्स की टीम दोनों को लेकर ग्वालियर लेकर रवाना हो गये। ऐसा बताया जा रहा है कि तीन विमानों ने ग्वालियर से नियमित प्रशिक्षण उड़ान भरी थी। इनमें से 2 प्लेन सुरक्षित लौट गये। एयरफोर्स ने हादसे की शुरूआती कारण सिस्टम में खराबी बताते हुए जांच के आदेश दे दिये गये हैं।
एयरक्राफ्ट से इजेक्ट हो गया हूं-पायलट विक्रांत जाधव
मिराज 2000 फायटर प्लेन के पायलट विक्रांत जाधव ने घटना के बाद मोबाइल फोन के माध्यम से अपने सीनियर अधिकारियों को घटना की जानकारी। उन्होंने कहा है कि मैं जाधव, जोशी रहा हूं। वेस्ट में मैं इजेक्टर हूं। जहां पर एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया है। मैं वहीं पर हूं। आसानी से देख सकते हो, मेरे साथ भोला सर थे। प्लीज जल्दी से मदद भेजो। पायलट जाधव ने अपनी लोकेशन बताई। उन्होंने कहा कि एयरक्राफ्ट जल रहा है, ऊपर से दिख जायेगा। इस बीच उन्होंने ग्रामीणों को चुप रहने के लिये भी कहा।

