पानीपत गौरव यात्रा 12 जनवरी की शाम 4 बजे ग्वालियर पहुंचेगी
ग्वालियर पानीपत गौरवगाथा अभियान यात्रा पुणे से पानीपत के लिए 6 से 28 जनवरी 2023 के बीच आयोजित हो रही है। दो पहिया वाहन पर पुणे से पानीपत की 1300 किलोमीटर की यात्रा पर युवक एवं युवतियाँ निकले हैं। इस यात्रा का उद्देश्य पानीपत युध्द का स्मरण करना तथा सच्चा इतिहास समाज के सामने लाना हैं। यह यात्रा 12 जनवरी गुरूवार को पहुचेगी और ग्वालियर पहुंचने के बाद सायं 4 बजे वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की समाधि पर पहुंच करन माल्यार्पण कर नमन करेगी ।
ग्वालियर में इन मार्गो से गुजरेगी यात्रा
गुरूवार 12 जनवरी की दोपहर ग्वालियर पहुंचकर यह यात्रा विक्की फैक्ट्री, नाकाचंद्रवदनी, चेतकपुरी से होते हुए सायं 4 बजे लक्ष्मी बाई समाधि स्थल पहुंचेगी इस यात्रा दल से संवाद करने, पानीपत युद्ध की सच्चाई को जानने तथा यात्रियों के उत्साहवर्धन करने हेतु समस्त शहरवासियों से आग्रह है पानीपत गौरव यात्रा समिति ने यात्रा की जानकारी जानने के लिये रानी लक्ष्मीबाई समाधि पहुंचने का आग्रह किया है ।

