पति ने ससुराल में पत्नी की बेल्ट से पिटाई
ग्वालियर. बहोड़ापुर में दहेज के लिये घर के बाहर दंगल हो गया। अपने ससुराल पहुंचकर पति ने अपने परिवार वालों के साथ मिलकर अपनी पत्नी की बेल्ट से पिटाई से शुरू कर दी। बेटी को बचाने आये पिता और भाई को भी पीटा और इसके बाद ससुराल पक्ष के लोग दमाद की लात-घूसों से पिटाई करने लगे। दोनों ओर से सड़क पर जमकर मारपीट हुई। शनिवार को मारपीट का वीडियो सामने आया है। इसमें एक युवक बेल्ट से किसी लड़की को पीट रहा है। फिर एक अधेड़ व्यक्ति और उसके बाद एक अन्य युवक भी लात-घूसों से मारपीट कर रहा है। इसके बाद दूसरे पक्ष भी पहले पक्ष के लोगों की बेल्ट से पिटाई कर रहे हैं। जब वीडियो के बारे में पता लगा तो जानकारी मिली है कि यह बहोड़ापुर थाना के कुशवाह मोहल्ला में 6 दिन पूर्व का हैं। इसमें मामले में एफआईआर हो चुकी है।
10 लाख रुपए दहेज के लिए घर से निकाला था
कुशवाह मोहल्ले में रहने वाले बल्लू कुशवाह की बेटी साधना कुशवाह की शादी 11 सितंबर 2020 में महाराजपुरा के गिरगांव के रहने वाले अमन कुशवाह के साथ हुई थी। कुछ महीनों तक सब कुछ ठीक चलता रहा, लेकिन साधना को पति और ससुराल वालों ने दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। पति और ससुराल वालों ने प्रताड़ना की हद तब कर दी जब उन्होंने दो महीने पहले 10 लाख रुपए न लाने के लिए महिला को घर से निकाल दिया।

