Uncategorized

पति की मौत के 20 मिनट पत्नी ने तोड़ा दम, एक साथ उठी दो अर्थियां

एक साथ हुआ दोनों का अंतिम संस्कारग्वालियर. कैंसर से जूझ रहे पति की मौत के 20 मिनट के बाद पत्नी ने भी उससे लिपटकर दम तोड़ दिया। इस घटना से पूरे गांव को गमगीन कर दिया। घर से एक साथ दो अर्थियां उठी और एक ही साथ उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। घटना पुरानी छावनी के गांव-गंगा-मालनपुर की है। 30 वर्ष पूर्व दोनों ने मण्डल में के नीचे हमेशा साथ रहने का जो वादा पूरा किया था। उसे इस तरह साथ मरकर निभाया हैं।
गंगा-मालनपुर निवासी 55 वर्षीय हरिचरण यादव लाइफ एश्योरेंस कॉर्पोरेशन में बतौर एजेंट काम करते थे और साथ ही गांव में खेती का काम भी संभालते थे। यही वजह थी कि उनका आसपास के कई गांव में व्यवहार था। 30 वर्ष पूर्व हरिचरण की शादी किशोरी यादव 51, से हुई थी। एक वर्ष पहले हरिचरण यादव को कैंसर डिटेक्ट हुआ था। धीरे-धीरे उनकी हालत खराब होती जा रही थी। हर वक्त वह पत्नी किशोरी से कहते थे कि मैं जीना चाहता था। लेकिन शायद भगवान को यही मंजूर है कि मैं तुझे छोड़कर चला जाऊंगा।
परिवार में पीछे तीन बेटे छोड़ गए
हरिचरण और किशोरी बाई के तीन बेटे है। सबसे बड़ा बेटा राहुल, उससे छोटा रवि और शिवम है। राहुल और रवि की शादी हो चुकी है। राहुल भोपाल में परिवार के साथ रहता है। दोनों बेटों की शादी के बाद नाती-नातिन भी हैं। हरिचरण को यह संतुष्टि थी कि उनके दोनों बेटों की शादी हो चुकी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *