नौकरी के लिये छात्र ने गंवाये 4 लाख रूपये, ठगी की FIR पड़ाव थाने में दर्ज
ग्वालियर. छात्र ने रेलवे में नौकरी की चाह में 4 लाख रूपये गंवा दिये और उसके सोशल मीडिया फ्रेंड ने स्वयं को रेलवे में लोको पायलट बताकर जॉब लगवाने का सपना दिखाया। इसके बाद उसने नौकरी के लिये रूपये मांगे। छात्र ने रूपयों का भी इंतजाम कर दिया। लेकिन इसके बाद न तो नौकरी मिली न ही रूपये। उसने रूपये वापिस मांगे तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी तक दे डाली। इसके बाद पीडि़त ने पड़ाव थाने में शिकायत की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी की FIR कर ली।
सरायछोला मुरैना निवासी बृजमोहन परमार पुत्र धर्मेन्द्रसिंह परमार छात्र है। वह प्रतियोगी की तैयारी कर रहा है। वर्ष 2020 में बृजमोहन की दोस्ती फेसबुक पर सतेन्द्र उर्फ गोताराम झा से हुई। हुई इसके बाद उनके बीच मोबाइल व वॉट्सएप पर बातचीत होने लगी। सतेन्द्र ने उसे बताया था कि वह रेलवे में लोको पायलट है। उसकी अफवाहों में अच्छी पकड़ है। उसने इस दौरान उसे बातों में फंसाकर आश्वासन दिया कि वह उसकी सरकारी नौकरी लगवा देगा।
रेलवे एसपी से पहचान का दिया झांसा
इसके बाद आरोपी ने खुद की रेलवे एसपी से अच्छी जान पहचान और रोज का उठना-बैठना बताकर आरक्षक की नौकरी लगवाने का झांसा दिया। इसके लिए चार लाख रुपए की मांग की। नौकरी के लालच में उसने कुछ नगद और कुछ ऑनलाइन पेमेंट सतेन्द्र के खाते में किया। सतेन्द्र ने उससे इसका एग्रीमेंट भी कर लिया।
पुलिस का कहना
मामले में टीआई पड़ाव विवेक अष्ठाना का कहना है कि नौकरी के नाम पर एक ठग ने छात्र से चार लाख रुपए ठगे थे। आरोपी ठग के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

