Latestराज्यराष्ट्रीय

नेवी के कमांडर समेत 5 को सीक्रेट जानकारी लीक करने के आरोप में सीबीआई ने गिरफ्तार किया

नई दिल्ली. केंद्रीय जांच एजेंसी (सीबीआई) ने रिश्वत के बदले सब्मरीन प्रोजेक्ट से जुड़ी सीक्रेट जानकारी लीक करने के आरोप में भारतीय नौसेना के एक कमांडर रैंक के सर्विंग ऑफिसर (जो फिलहाल मुंबई में पोस्टेड थे) समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें से दो लोग नेवी के रिटार्यड अधिकारी हैं।  इन सभी पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और एंटी करप्शन लॉ के तहत कार्रवाई की गई है।

नेवी अफसरों ने की थी जांच
रिटायर्ड अफसरों के लिए किलो ग्लास सब्मरीन मॉडर्नाइजेशन प्रोजेक्ट से जुड़ी कॉन्फिडेंशियल इंफॉर्मेशन लीक करने का ये मामला पिछले महीने भारतीय नौसेना के सीनियर अफसरों के सामने आया था जिसके बाद नेशनल सिक्योरिटी को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार के इसमें हस्तक्षेप किया और नेवी के 5 बड़े अफसरों को इसकी जांच की जिम्मेदारी दी गई। इन पांच लोगों की टीम को वाइस एडमिरल रैंक के अफसर हेड कर रहे थे।

19 जगहों पर हुई थी सीबीआई की रेड
इन्हीं अफसरों की रिपोर्ट सीबीआई को सौंपी गई, जिसके बाद एजेंसी ने मामला दर्ज किया और ये 5 गिरफ्तारियां की। सीबीआई ने इस मामले में अभी तक कुल 19 जगह रेड की, जिसमें दिल्ली, मुंबई, नोएडा, हैदराबाद समेत कई जगह शामिल हैं। इन रेड्स के दौरान केस से जुड़े कई अहम दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक एविडेंस सीबीआई को मिले, जिन्हें सीज कर लिया गया। फिलहाल सीबीआई इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *