निर्माणाधीन मकान की अचानक गिरी छत, परिवार बाहर बैठा था बाल-बाल बचे
भितरवार. वार्ड नम्बर 4 में एक निर्माणाधीन मकान की अचानक छत भरभरा कर गिर गयी। घटना रविवार को उस वक्त हुई जब मकान मालिक धर्मेन्द्र जाटव और उनका परिवार घर के बाहर बैठा था। जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गयी। वार्ड नम्बर 4 मंडी गेट केसामने स्थित धर्मेन्द्र पुत्र गोटे जाटव के मकान में निर्माण कार्य चल रहा था। परिवार के सदस्य बाहर बैठे थे। तभी अचानक छत नीचे गिर गयी। छत के साथ कुछ पटिया भी गिरी। जिससे नीचे भारी मलबा फैल गया।
घटनास्थल का तहसीलदार ने किया निरीक्षण
दुर्घटना की खबर मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। तहसीलदार धीरज सिंह परिहार, नगर परिषद उपाध्यक्ष मन्नू यादव और अन्य अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षणकिया। तहसीलदार धीरजसिंह परिहार ने बताया है कि वार्ड नम्बर 4 में निर्माणाधीन मकान की छत गिरने की खबर मिली थी। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने आश्वासान दिया कि पीडित परिवारको नियमानुसार आर्थिक सहायता प्रदान की जायेगी।

