मालगाड़ी के 6 कोच पटरी से उतरे
जबलपुर. रेल मंडल के कटनी -बिलासपुर रेलखंड पर शनिवार की दोपहर करीब 10-11 बजे के बलीच कोयला से लदी मालगाड़ी के 6 डिब्बे पटरी से उतर गये। घटना की वजह अप -डाउन, दोनों ट्रैक पूरी तरह से बाधित हो गये। खबर मिलते ही रेलवे स्टेशन पर खतरे का सायरन बजा और इलके में हड़कम्प मच गया।
डीआरएम कमल तलरेजा अधिकारियों समेत घटनास्थल पर पहुंचे। दुर्घटना की वजह से आधा दर्जन यात्री ट्रेने और 24 से ज्यादा मालगाडि़यां प्रभावित हुई है। युद्ध स्तर पर मरम्मत कार्य कर रात 8 बजे तक यातायात सामान्य करने का लक्ष्य रखा गया।

