निधन-सुपरस्टार पुनीत राजकुमार का दिल का दौरा पड़ने से निधन
नई दिल्ली. कन्नड़ फिल्मों के सुपरस्टासर का आज सुबह जिम में व्यायाम करते समय दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया समाचार एजेंसी आईएएनएस के ट्वीट के अनुसार हालत बिगड़ने के बाद उन्हें बेंगलुरू के विक्रम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन उपचार के दौरान उनका निधन हो गया है। कर्नाटक के सीएम बसवराज एस बोम्मई अभिनेता की जांच के लिये अस्पताल में मौजूद थे।
सिद्धार्थ से महज 6 वर्ष बड़े थे पुनीत
पुनीत राजकुमार ने महज 46 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला की आयु भी महज 40 वर्ष थी। जब दिल का दौरान पड़ने के बाद उनका निधन हो गया था। आपको बता दें कि सिद्धाथ्र शुक्ला भी जिम में कसरत के शौकीन थे। पिछले कुछ समय में बहुत अधिक वर्कआउट करने वालों को दिल का दौरा पड़ने के कई मामले सामने आये हैं।

