निगमायुक्त ने किया मल्टी लेवल पार्किंग निर्माण कार्य का निरीक्षण
ग्वालियर -महाराज बाडा स्थित मल्टी लेवल पार्किंग निर्माण कार्य का अवलोकन किया तथा मौके पर उपस्थित सहायक इंजीनियर से निर्माण कार्य की जानकारी ली और कार्य समय से पूर्ण करने के निर्देश संबंधित ठेकेदार को दिए गए। इसके उपरांत निगमायुक्त द्वारा शासकीय प्रेस के जीर्णोद्धार कार्य का अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।नगर निगम आयुक्त ने दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत महाराज बाडा क्षेत्र स्थित क्षेत्रीय कार्यालय एवं क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
निगमायुक्त ने क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक 19 में अवलोकन किया तथा निरीक्षण के दौरान अनेक कर्मचारी समय पर कार्यालय नहीं उपस्थित थे, जिन्हें नोटिस देने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही उपस्थित कर्मचारियों से सम्पत्तिकर एवं क्षेत्रीय कार्यालय की अन्य व्यवस्थाओं को लेकर जानकारी प्राप्त की। इसके पश्चात दौलतगंज स्थित में किए जा रहे सड़क निर्माण कार्य को देखा तथा संबंधित अधिकारियों से कार्य की प्रगति की जानकारी ली एवं शीघ्र सड़क निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश कार्यपालन यंत्री श्री सुशील कटारे को दिए गए।

