Latestराज्यराष्ट्रीय

नामीबिया से लाई गई मादा चीता की मौत

भोपाल. चीता स्टेट मध्यप्रदेश से सोमवार को बुरी खबर आई है। पीएम मोदी ने 17 सितंबर 2022 को जिन चीतों को श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क में छोड़ा था, उनमें से एक मादा चीता की मौत हो गई है। यह वही मादा चीता साशा है जो गर्भवती बताई जा रही थी।

पांच साल की मादा चीता साशा
मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में नामीबिया से लाए गए चीतों में से मादा चीता साशा की सोमवार को मौत हो गई। पांच साल की मादा चीता साशा की मौत सोमवार सुबह 8.30 बजे के करीब हुई। वन विभाग के अपर मुख्य सचिव जेएन कंसोटिया ने बताया कि मादा चीता सुबह मृत अवस्था में मिली है, लेकिन उसकी मौत कब हुई है यह फिलहाल नहीं कहा जा सकता। भोपाल से फारेस्ट और वेटनरी डाक्टरों की टीम कूनो पहुंच गई है।

भोपाल से आई डाक्टरों की टीम उसका इलाज कर रही थी
बताया जाता है कि यह मादा चीता पहले जत्थे में आए आठ चीतों में शामिल थी, जिसे पार्क में छोड़ा गया था। इसके बाद फरवरी में दक्षिण अफ्रीका से 12 चीतों का दूसरा जत्था भारत आया था। इनमें 12 चीदों में 7 नर और 5 मादा चीता थीं। कुछ दिन पहले चीता के बीमार होने की खबर मिलने के बाद से ही भोपाल से आई डाक्टरों की टीम उसका इलाज कर रही थी। बीमार होने के कारण साशा को छोटे बाड़े में शिफ्ट कर दिया था।

डाक्टरों ने किडनी में इंफेक्शन होना बताया था
कूनो नेशनल पार्क में 23 जनवरी को जब साशा बीमार हो गई थी, तब भोपाल से वेटरनरी चिकित्सकों की एक टीम कूनो गई थी, जहां उनकी निगरानी में इलाज चल रहा था। डाक्टरों ने उस समय किडनी में इंफेक्शन होना बताया था। तभी से भोपाल के वन विहार के विशेषज्ञों की टीम उपचार कर रही थी। उसकी हालत में सुधार भी हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *