नशे पर कार्रवाई के बीच मंच से बड़ा दावा, CM मोहन से बोले कैलाश विजयवर्गीय नशे के तार राजस्थान से जुड़े हैं
भोपाल. प्रदेश में लगातार पकडी जा रही नशे की खेप के बीच मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बडा दावा किया है। इंदौर मे 4 फ्लाई ओवर के लोकार्पण के दौरान उन्होंने सीएम मोहन यादव से कहा कि इंदौर में शे के कारोबार के तार राजस्थान के प्रतापगढ से जुडे है। मुझे नाम भी पता है कि कौन लोग इस कारोबार के पीछे है। विजयवर्गीय ने मंच से ही सीएम से कहा कि आप मुख्यमंत्री भी है और इंदौर के प्रभारी मंत्री भी। नशे के कारोबार पर नकेल के लिए आपको भोपाल से भी निर्देश जारी करना होंगे। भोपाल के अधिकारियों के माध्यम से राजस्थान पुलिस से संपर्क कर बडी कार्रर्वा करनी होगी। अब तक आपने सिर्फ चोरों को पकडा है। इस कारोबार के चोरों की मां को भी पकडिए नही ंतो ये लोग इंदौर के युवाओं को बर्बाद कर देंगे।
इस पर सीएम ने कहा कि नशे का कारोबार करने वालों को बख्शेंगे नहीं। पुलिस और प्रशासन को पूरी छूट है। बता दें कि एक हफ्ते के भीतर मप्र में नशे की दो बड़ी खेप पकड़ी जा चुकी हैं। पहले भोपाल में 1814 करोड़ की एमडी ड्रग्स बनाने की सामग्री मिली। इसके बाद झाबुआ में 168 करोड़ की एमडी ड्रग्स पकड़ी गई।

