नवनियुक्त 3 जजों को चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा ने दिलाई शपथ
जबलपुर. मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के 3 नवनियुक्त हाईकोर्ट जजों ने शुक्रवार की सुबह 10.30 बजे मुख्यपीठ जबलपुर में कोर्ट रूम-1 आयोजित शपथग्रहण समारोह में शपथ ली। कार्यवाहक चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा ग्वालियर के अधिवक्ता पवन द्विवेदी और दीपक खोत जबलपुर के अधिवक्ता अमित सेठ को शपथ दिलाई। इसी के साथ अब हाईकोर्ट में जजों की संख्या 36 हो गयी है। जबकि 53 जजों के पदों वाले हाईकोर्ट में अभी भी 18 पद खाली है।
शपथग्रहण समारोह के बाद चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा ने जस्टिस दीपक खोत जबलपुर, जस्टिस पवन द्विवेदी इन्दौर और जस्टिस अमित सेठ ग्वालियर बेंच में प्रकरणों की सुनवाई करेंगे। शपथग्रहण समारोह में ग्वालियर से एडवोकेट राजकुमार तिवारी, देवेन्द्र शर्मा, अंकुर महेश्वरी, राजेश शुक्ला और रविन्द्र दीक्षित शामिल हुए।

