LatestNewsराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

नये वर्ष पर किले पर पहुंचे लाखों सैलानी

ग्वालियर. नये वर्ष के मौके पर जश्न मनाने के लिये सैलानियों की भीड़ किले पर दिखाई दी। भीड़ को देखते हुए पुलिस को उरवाई गेट की ओर जाने वाले मार्ग शब्दप्रताप आश्रम के पास बेरीकेड्स लगाकर 4 पहिया वाहन के लिये बन्द करना पड़ा। उरवाई गेट पर सैलानियों की भीड़ को देखते हुए किले पर सभी प्रकार के वाहनों का जाना बंद कर दिया गया और इसके बाद भी लोग बड़ी संख्या में किले पर पहुंचे। किले पर एएसआई के म्यूजियम में 3500 भारतीय सैलानियों के साथ लगभग 60 विदेशी सैलानी भी पहुंचे। उपनगर ग्वालियर की ओर से आने वाले किले के प्रवेश द्वार पर सैलानियों की लम्बी लाइन लगी रहीं।
बैजाताल पर सैलानियों की भीड़
बैजाताल वोट क्लब में बड़ी संख्या में सैलानी वोटिंग करने पहुंचे। वोट क्लब प्रभारी शिशिर श्रीवास्तव के अनुसार सैलानियों की संख्या को देखते हुए शाम को बोटिंग का समय करीब एक घंटा तक बढ़ाना पड़ा दोपहर में कई बार यह स्थिति भी रही कि बोटिंग के लिये लोगों को 30 मिनट तक इंतजार करना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *