दो तस्कर को 8 लाख रूपये की स्मैक सहित गिरफ्तार
ग्वालियर। अवैध मादक पदार्थो की खरीद-फरोख्त करने वालों के विरूद्ध लगातार पूर्व से ही प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। 10 जून को एसएसपी को खबर मिली कि अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले दो तस्कर थाना जनकगंज क्षेत्रान्तर्गत गुप्तेष्वर मंदिर के पास अवैध मादक पदार्थ बैचने के लिये ग्राहकों का इंतजार कर रहे हैं। एएसपी शहर (पष्चिम) सत्येन्द्र सिंह तोमर से समन्व्य स्थापित कर क्राईम ब्रांच तथा थाना जनकगंज पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले बदमाशों को पकड़ने हेतु लगाया गया।
ें डीएसपी, अपराध विजय भदौरिया एवं सीएसपी लष्कर मुनीष राजौरिया ने में टीआई क्राईम ब्रांच डॉ. संतोष यादव तथा टीआई जनकगंज आलोक सिंह परिहार ने पुलिस टीम को थाना जनकगंज क्षेत्रान्तर्गत गुप्तेष्वर मंदिर के पास मुखबिर के बताये हुलिया के दो संदिग्ध व्यक्ति मोटर सायकिल खड़े दिखे, जिन्होने पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम द्वारा उन्हे धरदबोचा। पकडे़ गये दोनों संदिग्धों की तलाषी लेने पर उसके पास से पृथक-पृथक सफेद रंग की पालीथिन से कुल 80 ग्राम स्मैक कीमती लगभग 08 लाख रूपये की रखी हुई मिली, जिसे विधिवत जप्त किया गया। पकड़े गये स्मैक तस्करों से पूछताछ में ज्ञात हुआ कि वह मैनपुरी उ0प्र0 से स्मैक लाकर उसकी पुडि़या बनाकर बैचते थे।

