देह व्यापार में धकेल रही थी लड़कियों को महिला आयोग ने कराया मुक्त
नई दिल्ली. दिल्ली में सैक्स रैकेट का भांड़ाफोड़ हुआ है। दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) की मुहिम पर पुलिस को यह कामयाबी हाथ लगी है। इस रैकेट में फंसी लड़कियों को जंगल में ले जाकर जबरदस्ती देह व्यापार करवाया जाता था। दिल्ली महिला आयोग को मिली शिकायत के बाद तीनों का रेस्क्यू कराया गया है।
फोन पर मांगी थी हेल्प
ळालिया कार्यवाही के तहत नरेला में रहने वाली 3 नाबालिग बच्चियों को देह व्यापार और मानव तस्करी के रैकेट से मुक्त करवाया। 3 बच्चियों में से एक ने 181 पर कॉल करके मदद मांगी थी। उसने फोन पर बताया कि हलीमा नाम की महिला जो गांजे का व्यापार करती है उसने उसे काम दिलवाने के बहाने जिस्मफरोशी के दलदल में धकेल दिया। लड़की ने कहा है कि हलीमा एक दिनि हमें जंगल में ले गयी और वहां पहले से कुछ लड़के मौजूद थे। फिर उसने मुझे सभी के साथ संबंध बनाने के लिये कहा, मैनें मना किया तो जान से मारने की धमकी दी। पीडि़ता ने यह भी कहा कि हलीमा इसी प्रकार से गरीब बच्चियों को शिकार बनाकर जबरन देह व्यापार करवाती हैं।

