देशभर के दर्जनभर प्रत्याशियों ने चुनाव आयोग ईवीएम-वीवीपेट मेमोरी वेरीफिकेशन की लगाई अर्जी
नई दिल्ली. लोकसभा और 4 राज्यों के विधानसभा चुनाव के परिणामों के बाद अभी तक ऐसी लगभग 10 अर्जियां चुनाव आयोग के पास पहुंची है। जिनमें ईवीएम में दर्ज वोटिंग के आंकडे और वीवीपैट की पर्चियों के मिलान यानी मेमोरी वेरीफिकेशन कराने की गुहार लगाई गयी है। ज्यादातर अर्जियों में 1 से 3 बूथों की मशीनों के मिलान की अर्जी है। सिर्फ ओडिशा के झाड़सुगुड़ा विधानसभा क्षेत्र से हारी बीजेडी उम्मीदवार दीपाली दास ने सबसे अधिक 13 मशीनों की मेमोरी वेरीफाई करने का आवेदन दिया है।
दीपाली विधानसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार टंकधर त्रिपाठी से 1265 मतों से हार गयी है। दीपाली का कहना है कि मैंने 17 राउंड में बढ़त बनाये रखीथी। अंतिम 2 राउंड में पासा पलट गया। लिहाजा, अंतिम 2 राउंड की 13 मशीनों की फिरसे गिनती का मिलान कराये जायें। चुनाव आयोग से जुड़े सूत्रों अनुसार महाराष्ट्र के अहमदनगर लोकसभा क्षेत्र से भी भाजपा के सुजय राधाकृष्ण विखे पाटिल ने 3 मशीनों के वेरीफिकेशन के लिये अर्जी लगाई है। पाटिल 28,929 वोटों से हार गये। आयोग के अनुसार उत्तराखंड और छत्तीसगढ से किसी ने भी पुनरीक्षण की अर्जी नहीं लगाई है।

