दुनिया की सबसे लंबी अटल टनल का पीएम मोदी करेंगे शुभारंभ
शिमला. पीएम नरेन्द्र मोदी आज सामरिक रूप से महत्वपूण्र सभी मौसम में खुली रहने वाली अटल टनल का हिमाचल प्रदेश के रोहतांग में शुभारंभ करेंगे। इस टनल की वजह से मनाली और लेह के बीच की दूरी 46 किमी कम हो जायेगी और यात्रा का समय भी 4 से 5 घंटे कम हो जायेगा।
सोलांग घाटी के कार्यक्रम में शामिल होंगे पीएम
अधिकारियों के अनुसार लाहौल स्पीति के सीसू में शुभारंभ के बाद मोदी सोलांग घाटी में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे पीएम के साथ रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद होंगे। अटल टनल दुनिया में सबसे लम्बी राजमार्ग टनल है 9.02 किमी लम्बी सुरंग मनाली को सालभर लाहौल स्पीति घाटी से जोड़े रखेगी। पहले घाटी लगभग 6 महीने तक भारी बर्फबार की वजह से शेष हिस्से से कटी रहती थी।
अटल टनल को सड़क से पार करेंगे
अधिकारियों के अनुसार पीएम 3 अक्टूबर को कुल्लू जिले में हिम एवं हिमस्खलन अध्ययन प्रतिष्ठान (एसएएसई) पहुंचेंगे। पीएम नरेन्द्र मोदी अटल टनल के माध्यम से लाहौल -स्पीति जिले की लाहौल घाटी में उसके उत्तरी पोर्टल तक पहुंचेंगे और मनाली में दक्षिणी पोर्टल के लिये हिमाचल सड़क परिवहन निगम की एक बस को हरी झंडी दिखायेंगे।

