दिल्ली में यलो अलर्ट जारी, दुकानों और मॉल खोलने पर लगाया जा सकता है ऑड-ईवन फॉर्मूला
नई दिल्ली. कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट के मामलों में बढ़ोतरी के बीच दिल्ली में (ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान) को लागू कर दिया गया है। इसका मतलब है कि राष्ट्रीय राजधानी में यलो अलर्ट लागू हो गया है जिसके तहत कई तरह की पाबंदियां लगाई जाएंगी। जैसे कि दुकानों और मॉल खोलने पर ऑड-ईवन फॉर्मूला लगाया जा सकता है।
मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि पिछले 2 से 3 दिनों से कोविड के पॉजिटिव मामलों में 0.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है इसलिए येलो अलर्ट लागू करने का निर्णय लिया गया है। कुछ चीजों पर पाबंदियां लगाई जा रही है। उन्होंने बताया कि दिल्ली में पिछले दिनों से कोरोना मामले तेजी से बढ़ रहे है, हालांकि अधिकतर मामलों में ना तो अस्पताल जाने की जरूरत पड़ रही है ना ऑक्सीजन और ना ही आईसीयू व वेंटिलेटर की जरूरत पड़ रही है। ओमिक्रॉन संक्रमित लोग घर में ठीक हो रहे हैं।

