दिल्ली-एनसीआर में आया भूकंप 5.8 तीव्रता के झटके महसूस किये
नई दिल्ली. एनसीआर-दिल्ली में बुधवार को भूकंप के हल्के झटके महसूस किये गये है। भूकंप का केन्द्र पाकिस्तान में था। इस्लामाबाद और लाहौर में भूकंप के झटके महसूस किये गये है। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.8 दर्ज की गयी है।
भूकंप के झटके यूपी, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में भी महसूस किये गये है। अफगानिस्तान भी इन झटकों से हिल गया। आपको बता दें कि पिछले दो हफ्ते में दूसरी बा दिल्ली और एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किये गये है। धरती के अन्दर सात टेक्टोनिक प्लेट्स है। यह प्लेट्स लगतार घूमती रहती है। जब यह प्लेट आपस में टकराती है। रगड़ती है एक दूसरे के ऊपर चढ़ती है या उनसे दूर जाती है तब जमीन हिलने लगती है। इसे ही भूकंप कहते है। भूकंप को नापने के लिये करक्टर पैमाने का उपयोग करते हैं। जिसे रिक्टर मैग्नीट्यूड स्केल कहते है।

