Newsराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

हिन्दू संगठनों शिमला मस्जिद को हटाने को लेकर किया जबरदस्त प्रदर्शन, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर भांजी लाठियां

People stage a protest over illegal construction in a mosque, at Sanjauli locality in Shimla, Wednesday.(PTI)

शिमला. हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के संजौली में मस्जिद को लेकर चल रहा हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन थमने का नाम नहीं ले रहा है। संजौली में आज विरोध प्रदर्शन के लिये बड़ी संख्या में जमा हुए हिन्दू संगठन के लोगों ने पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़ दी है। प्रदर्शनकारी अब मस्जिद की ओर आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे है। घटनास्थल पर भारी पुलिस बल तैनात है। जो प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश कमं लगा हुआ है। बैरिकेड तोड़ने के बाद आगे बढ़ी रही भीड़ पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने का प्रयास कर रही है।
इस मुद्दे पर कांग्रेस केसीनियर नेता और हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह का बयान भी आया है। उन्होंने कहा है कि सभी को शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करने का अधिकार है। लेकिन कोई ऐसी सिथति न बने जिससे प्रदेश की शांति खराब हो। प्रदेश का लॉ एंड ऑर्ड बिगडने नहीं दिया जा सकता है। पूरा मामला कोर्ट में है। अगर वह जगह अवैध पायी गयी तो कार्यवाही होगी और कानून के तहत उसको ढहाया जायेगा।
मस्जिद विवाद से नहीं जोड़ना चाहिये
यह मुद्दा हिमाचल प्रदेश की सियाराम से भी छाया हुआ है। हाल ही में हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास और पंचायती राजमंत्री अनिरूद्ध सिंह ने विधानसभा में मस्जिद निर्माण के मुद्दे पर कडी टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था संजौली बाजार में महिलाओं का चलना मुश्किल हो गया है। चोरियां हो रही है। लव जिलाद जैसी घटनायें हो रही है। जो प्रदेश और देश के लिये खतरनाक है। मस्जिद का अवैध निर्माण हुआ है। पहले एक मंजिल बनाई फिर बिना परमिशन के बाकी मंजिलें बनाई गयी। 5 मंजिल की मस्जिद बना दी गयी है। प्रशासन से यह सवाल है कि मस्जिद के अवैध निर्माण का बिजली पानी क्यों नहीं काटा गया है।
ओवैसी ने साधा कांग्रेस पर निशाना
एआईएमआईएस प्रमुख असदु्दृदीन ओवैसी ने हिमाचल प्रदेश के मंत्री अनिरूद्ध के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कांग्रेस पर बीजेपी की भाषा बोलने का आरोप लगाया था। ओवैसी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर रहा कहा था। क्या हिमाचल की सरकार भाजपा की है। कांग्रेस की हिमाचल की मोहब्बत की दुकान में नफरत ही न फरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al pusulabet matbet matbet holiganbet betcio galabet betplay betzula perabet perabet giriş perabet perabet giriş casibom casibom giriş jojobet jojobet giriş jojobet jojobet giriş betpark meritking grandpashabet imajbet grandpashabet betpas grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet güncel grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş grandpashabet betbey mercurecasino wbahis casinowon nesinecasino 1win jojobet holiganbet casinomilyon casinoroyal kavbet kavbet giriş mavibet giriş betasus asusagirin betpas betpas giriş casibom casibom giriş kingroyal kingroyal giriş lunabet kulisbet holiganbet padisahbet holiganbet