दतिया के कोटरा गांव में रेत कंपनी के तम्बू लगाई आग कर्मचारियों को जिन्दा जलाने के लिये, भाग्य से बची जान
ग्वालियर. प्रदेश के मुखिया शिवराजसिंह चौहान माफिया पर अंकुश लगाने के चाले जितने दावे कर लें, लेकिन रेत माफिया पर कोई प्रभाव दिखाई नहीं दे रहा है। सोमवार की सुबह 4 दतिया के गोराघाट स्थित कोटरा गांव में रेत कंपनी के कर्मचारियों को जिन्दा जलाने का प्रयास किया गयाहै। तम्बू में जब आग लगाई गयी तो अंदर 2 कर्मचारी सो रहे थे। किस्मत से समय रहते कर्मचारियों की नींद टूटी और वह बाहर की ओर भागे। चंद मिनट में पूरा तम्बू जलकर राख हो गया है। यहां रेत का व्यापार करने वालों से रॉयल्टी वसूलने चेक पोस्ट बनाया जा रहा है। घटना के बाद सेकर्मचारियों में काफी आक्रोश है। दोपहर तक कर्मचारी गोराघाट थाना पर खड़े थे। अज्ञात हमलावरों पर एफआईआर की जा रही है। ़
क्या है पूरा मामला
दतिया में सिंध नदी से रेत के उत्खनन का ठेका अभी मैसर्स केपी सिंह भदौरिया कंस्ट्रक्शन कंपनी के पास है। कंपनी की सख्ती के चलते यहां रेत का अवैध कारोबार करने वाले रेत माफिया काफी बौखलाए हुए हैं। कंपनी की ओर से दतिया के गोराघाट थाना क्षेत्र स्थित कोटरा गांव में सिंध नदी के पार चेक पोस्ट बनाने का काम चल रहा है। यह एक मात्र रास्ता है जहां से सिंध नदी से रेत लेकर निकलने वाले वाहनों पर नजर रखी जा सकेगी। कंपनी रॉयल्टी वसूलने के लिए यह चेक पोस्ट बना रही है। अभी यहां काम चल रहा है और कंपनी के कर्मचारी यहां तंबू बनाकर रह रहे हैं। साथ ही रेत के वाहनों पर नजर रखे हुए हैं। सोमवार सुबह 4 बजे अचानक तंबू के अंदर सो रहे कर्मचारी मोहित सिकरवार, अभिषेक जादौन ने आग की लपटें उठते देखीं। इस पर उन्होंने बाहर निकलने का प्रयास किया तो तंबू में चारों तरफ से आग लगी हुई थी। कर्मचारियों ने अंदर रखे पानी का उपयोग कर दरवाजे पर लगी आग को बुझाया और बाहर निकलने में सफल हुए। उनके बाहर निकलने के सिर्फ 25 मिनट बाद ही पूरा तंबू राख के ढेर में बदल गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
गांव के सरपंच के भतीजे पर शक
रेत कंपनी के कर्मचारी मोहित और अभिषेक नेबताया है कि कोटरा गांव के संरपंच तहसीलदार सिंह के भतीजों से एक दिन पूर्व रेत की गाडि़यां निकालने पर विवाद हुआ था। उन्होंने हमें धमकाया था कि जिन्दा जला देंगे। जब तम्बू की आग से हम बाहर निकले तो 4 से 5 लोग भागते हुए दिखाई दिये है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

