माधवराव सिंधिया के जन्मदिन पुष्पांजलि, भजन संख्या और धर्मगुरूओं का होगा सम्मान
ग्वालियर. स्वर्गीय माधवराव सिंधिया के जन्मदिन पर बुधवार की 7.30 बजे पुष्पांजलि सभा एवं भजन संध्या का आयोजन किया जायेगा। इस कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंघिया उपस्थित रहकर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। भजन संध्या में शहर के प्रख्यात भजन गायल राजेन्द्र पारिख, श्रीमति शिन्नी कालविस्ट एवं डॉ वीणा जोशी और अंकिता कैलासिया भजनों के माध्यम से पुष्पाजंलि अर्पित करेंगे। यह जानकारी भाजपा के जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए दी।
धर्मगुरूओं का भी होगा सम्मान
पुष्पांजलि के मौके पर राज्यसभा सांसद 4 धर्मगुरूओं का सम्मान करेंगे। बाल खांडे, पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल ने संयुक्तरूप से बताया कि धर्मगुरूओं के सम्मान के साथ साथ प्रसादि का वितरण किया जायेगा। पत्रकारवार्ता में भाजपा नेता किशन मुदगल, रामसुन्दर शर्मा, पुरूषोत्तम भार्गव, गुड्डू वारिसी, नवीन परांडे और रामनारायण मिश्रा उपस्थित थे।

