Uncategorized

दंगा भड़काने की साजिश के आरोपित अल्तमश को जेल भेजा

इंदौर. हिंदू संगठनों पर गोलियां चलाने और शहर में दंगा भड़काने की साजिश कर रहे अल्तमश अबरार खान को खजराना थाना पुलिस ने रविवार दोपहर कोर्ट पेश कर जेल भेज दिया। रविवार को उसका रिमांड समाप्त हो गया था। पुलिस के मुताबिक अल्तमश के साथी इरफान,इमरान और जावेद पहले ही जेल जा चुके है। बिमारी के कारण इरफान का रिमांड नहीं लिया था। पुलिस पूछताछ के लिए उसको जेल से दोबारा रिमांड पर लेगी। उधर पुलिस का दावा है कि अल्तमश पाकिस्तानी ग्रूप के अलावा भीम आर्मी के ग्रुप में शामिल था। पुलिस अब ग्रुप सदस्यों और एडमिन की जांच कर रही है।

गौरतलब है कि इंदौर की खजराना थाना पुलिस ने बीते दिनों चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार युवकों पर आरोप था कि वह शहर में उन्माद का माहौल पैदा करना चाहते हैं। आरोपी हिन्दू संगठन और उनकी रैली को चिन्हित कर रहे थे। आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने उन्हें कोर्ट में पेश किया। यहां से तीन आरोपियों को जेल भेज दिया गया।  चौथे आरोपी अल्तमश को पुलिस ने रिमांड पर लेकर सख्त पूछताछ शुरू की है।

पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी ने बताया कि आरोपी अल्तमश से फिलहाल पूछताछ की जा रही है  उससे कई खुलासे हुए हैं। उनकी पड़ताल की जा रही है। जांच में कई अन्य एजेंसियां भी समानंतर काम कर रही हैं उन्हें भी जांच के दायरे में शामिल किया गया है। पुलिस को आरोपी अल्तमश के मोबाइल से कई आपत्तिजनक दस्तावेज और कई संवेदनशील ग्रुप मिले हैं। इन ग्रुप से चैट को डिलीट कर दिया गया है। पुलिस उक्त डाटा को रिकवर करने में जुटी है। आरोपी के मोबाइल में पाकिस्तान एवं अन्य देशों के भी नंबर और बातचीत मिली है। इंटरपोल उन नंबर से जुड़े लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *