LatestNews

डोनाल्ड ट्रम्प ने महात्मा गांधी की समाधि श्रद्धांजलि अर्पित की, कांग्रेस ने रात्रिभोज किया बहिष्कार

नई दिल्ली. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का मंगलवार की सुबह राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया गया और इसके मौके पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद डोनाल्ड ट्रम्प और उनकी पति पत्नी मेलानिया ने राजघाट में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। यहां उन्होंने पौधा भी लगाया। ट्रम्प और मेलानिया कोगांधी जी की प्रतिमा भी भेंट की गयी। आज शाम को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ट्रम्प के सम्मान में डिनर भी देंगे।
डोनाल्ड ट्रम्प अपनी भारत यात्रा के दौराम सोमवार को अहमदाबाद पहुंचे। उन्होंने पीएम नरेन्द्र मोदी के साथ रोड शो किया। इसके बाद दोनों नेता अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम पहुंचे। यहां दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में ‘‘नमस्ते ट्रम्प’’ कार्यक्रम में हिस्सेदारी की। इसके बाद ट्रम्प की पत्नी, बेटी और दामाद के साथ ताजमहल का दीदार करने आगरा पहुंचे।
कांग्रेस नेताओं ने किया बहिष्कार
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के सम्मान में आयोजित रात्रिभोज यानी डिनर में शामिल होने का न्यौता ठुकरा दिया। अधीर रंजन चौधरी और गुलाम नबी आजाद के बाद पूर्व पीएम मनमोहन सिंह भी डिनर में नहीं जायेंगे। चौधरी और आजाद दोनों ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित रात्रिभोज में सोनिया गांधी को नहीं बुलाने पर नाखुशी जाहिर करते हुए न्यौता ठुकराया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al padişahbet padişahbet giriş