डीलर मजबूर हैं आन्दोलन के लिये, ब्लैकआउट भी रहेगा और कंपनी से पेट्रोल भी नहीं खरीदेंगे
ग्वालियर डिस्ट्रिक्ट पैट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के तत्वाधान में ग्वालियर एवं चंबल संभाग के आठों जिलों ग्वालियर शिवपुरी दतिया भिंड मुरैना शिवपुर अशोकनगर आदि के लगभग 270 डीलर साथियों ने अपने मुद्दों के लिए संघर्ष करने की रूपरेखा बनाने हेतु एक बैठक मध्य प्रदेश का आधे से अधिक उत्तर प्रदेश बॉर्डर से सटे हुए जिलों का आम आदमी महंगा डीजल एवं पेट्रोल खरीदने के लिए बाध्य है। जो कि ना सिर्फ प्रदेश में महंगाई ही बड़ा रहा है वरन इस कारण डीजल बिक्री में हुई कमी के कारण सरकार को राजस्व की हानि भी हो रही है।
डीलर मजबूर हैं आंदोलन के लिये मजबूर, हमारी मुख्यतः तीन मांगे हैं
पहली मध्यप्रदेश में डीजल और पेट्रोल पर वैट की दरों को उत्तर प्रदेश के बराबर किया जाए जिससे कि व्यापार के अभाव में निराशा की कगार पर खड़े ढाई से तीन हजार डीलरों को व्यापार मिल सके और वह अपना सम्मानपूर्वक जीवनयापन कर सकें।
4 वर्षों में जब डीजल और पेट्रोल के दाम ढ्योड़े से अधिक हो गए
महंगाई और अन्य खर्चे दुगने से ज्यादा हो गए हैं पर हमारा कमीशन जस की तस है इसलिए हमारी यह मांग है कि हमारे कमीशन को युक्ति संगत किया जाए और साथ ही उसे प्रतिशत बेसिस पर करके डीलर को राहत पहुंचाई जाए।
तीसरा , बायोडीजल के नाम पर केमिकल बेच रहे
प्रदेश में अवैधानिक रूप से रिटेल सेलिंग कर रहे तथा बायोडीजल के नाम पर केमिकल बेच रहे पंप पर शासन की ओर से कार्यवाही कि हम मांग करते हैं इन पंपों के कारण शासन को राजस्व के साथ साथ वाहन मालिकों को भी वाहन की मेंटेनेंस में बढ़ोतरी हो गई है और वाहन व मशीनरी कंडम होती जा रही है।
बैठक में सभी डीलर सहमत थे कि आगामी दिनों में हमें मध्य प्रदेश के वित्त मंत्री तथा मुख्यमंत्री से मिलकर वेट संबंधी समस्याओं तथा वैट दरों में कमी के कारण हुए डीलर के लाखों रुपए के नुकसान की क्षतिपूर्ति वैट रिफंड करके की जाए इस हेतु ज्ञापन देकर चर्चा करने वाले हैं तथा तथा शासन से इन मुद्दों को एक निश्चित समय सीमा में सुलझाने के लिए मांग करेंगे। साथ ही साथ डीलर कमीशन जो पिछले 4 साल से बढ़ने से रुका हुआ है उसके लिए हम लोग कुछ बिंदुओं पर आंदोलन की रूपरेखा बना चुके हैं।
1- सप्ताह में 1 दिन no purchase का रहेगा इस दिन कोई भी डीलर साथी किसी भी तरह का माल नहीं खरीदेगा पर बिक्री चालू रहेगी।
2- दूसरा कदम ब्लैकआउट का रहेगा सभी डीलर एक साथ एक ही समय के लिए अपने पंपों की बत्तियां बुझा कर ब्लैकआउट करेंगे और कंपनियों का ध्यान कमीशन के मुद्दे की ओर आकृष्ट किया जाएगा।
3- ब्लैक आउट के बाद हम लोग सप्ताह में 1 दिन 1 घंटे की टोकन स्ट्राइक करेंगे।
4- साथ ही अन्य माध्यमों से भी हम कंपनियों के खिलाफ आंदोलन करेंगे।
इन सब मुद्दों पर मध्य प्रदेश के अन्य जिलों में भी आंदोलन एक साथ ही किया जाएगा । सभी जिलों में इस हेतु बैठकर चल रही हैं और अगले कुछ दिनों में अगर हमारे इन मुद्दों पर कंपनी कोई तवज्जो नहीं नहीं देती है तू आगामी कुछ दिनों में आंदोलन की तिथियां घोषित कर दी जाएंगी।

