ट्रेनों में खाना परोसने के तरीके में हो रहा बदलाव, ट्रेनों से हटेगी पैंट्री कार
नई दिल्ली. कोरोना वायरस महामारी को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे अब रेल सफर में एक बड़ा बदलाव करने जा रही है। एक रिपोर्ट के मुताबिक ट्रेन में रेलवे सफर में अब पैट्री कारों को हटाकर थर्ड एसी कोच को लगाने की तैयार की जा रही है। आपको बता दें कि भारतीय रेलवे की स्पेशन ट्रेन में यात्रा करने पर न तो खाना सर्व किया जा रहा और न ही यात्रियों ओढ़ने के लिये चादर और तकिया जा रहा है। अब यह खबर है कि ट्रेनों से पैंट्री कारें भी हटाये जायेगी। रेल मंत्रालय लगलीाग 3 सौ टेªनों में पैंट्री कार को हटाने की तैयारी कर रहा है। इन पैंट्री कारों की जगह पर थर्ड एसी कोच लगाये जायेंगे। इससे यात्रियों को कंफर्म सीट मिलने की संभावना बढ़स जायेगी और साथ ही रेलवे की यात्री किराये से कमाई भी बढ़ेगी।
पैंट्री कारें ट्रेन में खाना उपलब्ध कराती है
जानकारी के लिये आपको बता दें कि रेलवे की हर ट्रेन में एक पैंट्री कार का कंपार्टमेंट होता है। दरअसल, यह वह कोच होता है जिसमें यात्रियों के लिये खाना तैयार किया जाता है और यात्रा के बीच उन्हें खाना परोसा जाता है। हालांकि कोविड़-19 के दौरान चलने वाली ट्रेनों में किसी को भोजन मुहैया नहीं कराया जा रहा हे। ऐसे में रेल यात्रियों को खाना उपलब्ध कराने के लिये रेलवे अगल सिस्टम तैयार कर रहा है।

