ट्रांसपोर्ट नगर से जब्त लोडिंग वाहन के मालिकों से स्वामित्व के साक्ष्य मांगे
ग्वालियर गत 9 सितम्बर को लक्ष्मीपुरम ट्रांसपोर्टनगर में जब्त किए गए चावल से भरे 2 लोडिंग वाहनों के स्वामियों को 5 दिसम्बर तक दावे प्रस्तुत करने का मौका दिया गया है। इस तिथि तक दावे प्राप्त न होने की दशा में जब्त वाहनों के संबंध में आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत एक पक्षीय कार्रवाई की जायेगी।
जिला आपूर्ति नियंत्रक भीम सिंह तोमर ने बताया कि गत 9 सितम्बर को लक्ष्मीपुरम ट्रांसपोर्टनगर स्थित भास्कर ट्रेडिंग कंपनी के गोदाम पर अवैध खाद्यान्न के भण्डारण की शिकायत मिली थी। जाँच में दो लोडिंग वाहन जिनके पंजीयन क्रमांक MP07 HB 7050 व MP07 GA 3248 संदिग्ध अवस्था में जब्त किए गए थे। इन वाहनों में चावल भरा मिला था। मौके पर वाहनों के मालिक व वाहन चालक मौजूद न मिलने पर दोनों वाहनों को पुलिस अभिरक्षा में रखवाया गया है।

