टीम भारत की पाकिस्तान पर जबरदस्त जीत, विराट कोहली ने लगाया शतक
दुबई. आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 में रविवार 23 फरवरी को भारतीय टीम की टक्कर पाकिस्तान से हुई। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गये इस मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हरा दिया। भारत की जीत के हीरो विराट कोहली रहे। जिन्होंने नाबाद शतक जड़ा। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने सेमीफायनल की दावेदारी पुख्ता कर ली है। अगर न्यूजीलैंड 24 फरवरी को होने वाले मुकाबले में बांग्लादेश को हरा देता है तो भारतीय टीम का सेमीफायनल में बर्थ कन्फर्म हो जायेगा।
विराट कोहली के वनडे इंटरनेशनल कैरियर का यह 51वां शतक रहा है। कोहली ने खुशदिल शाह की गेंद पर चौका जड़कर अपना शतक पूरा किया और साथ ही भारत को भी जीत दिलाई। कोहली 111 गेंदों पर 100 रन बनाये। जिसमें 7 चौके शामिल रहे। भारत ने 242 रनों के टारगेट को 42.3 ओवरों में ही जीत हासिल कर ली थी।

