‘टाइमलेस थ्रेड्स‘ थीम पर ‘फेशन-शो‘
ग्वालियर. स्कूल ऑफ आर्ट एंड डिजाइन द्वारा टाइमलेस थ्रेड्स थीम पर ‘फेशन-शो‘ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां इंटीरियर और फेशन डिजाइन के स्टूडेंट्स ने अपनी क्रियेटिविटीज का प्रदर्शन किया। आयोजन में मुख्य अतिथि और जज के रूप में फेशन डिजाइनर पूनम सक्सेना एवं मेकअप आर्टिस्ट नैना कुमारी शामिल हुईं। इस अवसर पर आईटीएम य के वाइस चांसलर प्रोफेसर योगेश उपाध्याय, रजिस्ट्रार डॉ. ओमवीर सिंह, डीन फार्मेसी डॉ. रिचा कोठारी, डीन स्टूडेंट एंड वेलफेयर तृप्ती पाठक, प्रोफेसर इंदू मजूमदार, कार्यक्रम संयोजक काजल चौधरी सहित विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, डीन, प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर और इंटीरियर व फेशन डिजाइन के स्टूडेंट्स बड़ी संख्या में मौजूद रहे। वहीं कार्यक्रम का संचालन डॉ. राजकुमारी शर्मा ने किया।
स्टूडेंट आस्था हांडा और आरती नरवरिया को उनके रचनात्मक और समकालीन वेस्टर्न डिज़ाइन के लिए ‘बेस्ट वेस्टर्न डिज़ाइन अवार्ड‘ से नवाज़ा गया। उनके डिज़ाइन में ट्रेंडी कट्स और पारंपरिक टच का खूबसूरत संगम देखने को मिला।
स्टूडेंट टिया टेकेंडा को ‘बेस्ट टीम वर्क अवार्ड‘ प्रदान किया गया। उन्होंने टाइमलेस थ्रेड्स थीम पर आधारित शानदार कलेक्शन पेश किया, जिसमें संयोजन और संतुलन की मिसाल देखी गई।
स्टूडेंट ऐश्वर्या शशि को उनके संपूर्ण प्रस्तुति और परिधान संयोजन के लिए ‘बेस्ट कलेक्शन अवार्ड‘ मिला। उनके कलेक्शन ने पारंपरिक शिल्प और आधुनिक सिल्हूट्स का प्रभावशाली समन्वय दिखाया।
इस फेशन-शो में स्टूडेंट्स सिमी जैन और श्वती सिमोलिया ने भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

