Latestराज्यराष्ट्रीय

झारखंड में सियासी संकट, CM हाउस से विधायकों को लेकर निकली 3 बसें

झारखंड. झारखंड में सियासी उठापटक के बीच शनिवार को सीएम हाउस से 3 लग्जरी बसों में विधायकों को शिफ्ट किया जा रहा है। बसों में कांग्रेस और JMM के 36 विधायक सवार हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी विधायकों के साथ बस में बैठे हुए हैं। उन्होंने विधायकों के साथ सेल्फी भी ली है। तीनों बसों को पुलिस सुरक्षा में विधायकों को खूंटी के लतरातू डैम ले जाया जा रहा है। वहां एक अस्थायी रिसोर्ट बनाया गया है। रिसोर्ट के बाहर भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। बस के पीछे से सीएम हेमंत सोरेन का काफिला भी चल रहा है।

इधर, बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि इस बसों में केवल 33 विधायक जा रहे हैं। 10-11 विधायक अभी भी संपर्क में नहीं हैं। झारखंड कांग्रेस ने रात साढ़े 8 बजे विधायक दल की बैठक बुलाई है। प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे की अध्यक्षता में ये बैठक होगी। राज्यसभा सांसद महुआ माजी ने कहा कि ऑपरेशन लोटस चलता रहता है। महाराष्ट्र में हुआ, दिल्ली में कोशिश हुई। बिहार में भी कोशिश की गई। कई जगहों पर इन्होंने कोशिश की, इसलिए सावधानी बरतते हुए सब इकट्ठे हैं।

विधायकों का कहना है कि हम पिकनिक मनाने जा रहे हैं। शिफ्टिंग से पहले सीएम हाउस में महागठबंधन के विधायकों की बैठक हुई। इधर, CM हेमंत सोरेन की विधायकी रद्द करने का नोटिफिकेशन शनिवार को किसी भी समय चुनाव आयोग की तरफ से जारी किया जा सकता है। राज्यपाल रमेश बैस ने CM हेमंत सोरेन की विधायकी रद्द कर दी है। चुनाव आयोग (EC) की ओर से भेजी गई अनुशंसा पर के बाद उन्होंने ये कार्रवाई की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al jojobet jojobet giriş instagram unban service instagram unban service matbet matbet betsat betsat pashagaming pashagaming