जीवाजी विश्वविद्यालय परिसर में विराजमान भोलेनाथ के मंदिर पर प्रसादी वितरण
ग्वालियर. जीवाजी विश्ववि़द्यालय परिसर में विराजमान भगवान भोलेनाथ के मंदिर पर श्रावण के अंतिम सोमवार को मॉर्निंग वॉक के साथियों द्वारा सुबह 10 से लेकर 12 बजे के बीच प्रसादी वितरण कार्यक्रम में कुलगुरू प्रो. राजकुमार आचार्य के आगमन से कार्यक्रम चार चंद लग गये। इसमें होतम सिंह यादव, पंडित राजकुमार तिवारी, संजय बनवारिया, महेश तोमर, अजीत जैन, संजय सक्सैना, संजीव सक्सेना, राजकुमार चतुर्वेदी, प्रशांत तिवारी, गोविंद शुक्ला, गौरव जैन, राजू शुक्ला आदि के द्वारा प्रसादी का वितरण किया गया। शुद्ध देशी घी से बनी 25 किलो साबूदाने की खिचडी और मिष्ठान का वितरण किया गया है। इसमें लगभग 250-300 श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया है।

