जीवाजी क्लब के नये उपाध्यक्ष होंगे अमित गुप्ता
ग्वालियर. मानसेवी सचिव तरूण गोयल ने बताया कि चुनाव अधिकारी केजी दिक्षित से मिली जानकारी के अनुसार जीवाजी क्लब के चुनाव में लड रहे प्रत्याशियों के नाम वापिस लेने का समय आज पूरा हुआ । नाम वापिसी में प्रमुख रूप से उपाध्यक्ष के पद पर हिमेश डंण्डोतिया ने अपना नाम वापिस लिया है तथा मानसेवी सचिव के पद पर नरेश अग्रवाल ने नाम वापिस लिया एवं कार्यकारिणी सदस्यता में राजेश शिवहरे ने अपना नाम वापिस लिया है। इसके साथ ही उपाध्यक्ष पद पर अमित गुप्ता निर्विरोध चुने गये हैं।
मानसेवी सचिव ने बताया कि अब अध्यक्ष के पद पर राजेन्द्र सेठ एवं जयपाल सिंह कुशवाह प्रत्याशी रहेंगे, उपाध्यक्ष के पद पर अमित गुप्ता निर्विरोध प्रत्याशी हैं, मानसेवी सचिव के पद पर संजय वर्मा एवं नितिन वालम्बे प्रत्याशी रहेंगे, संयुक्त सचिव के पद पर दीपक ठक्कर, केतन करन अग्रवाल एवं सांभाजी अवाद प्रत्याशी रहेंगे, कोषाध्यक्ष पद पर ओपी पाठक, दीपक गोयल एवं संजय नीखरा प्रत्याशी रहेंगे।
मानसेवी सचिव ने बताया कि इसके अलावा अमर राठौर, अशीष दुबे, चेतन प्रकाश गुप्ता, दुर्गेश चौरशिया, गगन भ्ल्ला, जितेन्द्र गुप्ता, लावन्य शर्मा, मधुर मित्तल, राजीव गुप्ता, राहुल गोयल, सचिन जैन, शुभम अग्रवाल, शुभम भार्गव, विपिन शर्मा एवं विवेक जैन को मिलाकर कुल 15 कार्यकारिणी सदस्य के लिए चुनाव लडेंगे।

