Latestराज्यराष्ट्रीय

जहांगीरपुरी में शोभायात्रा में शामिल वाहनों पर चढ़े मुसलमान, लाठी-डंडों से हमला कियाय, जान बचाकर भागे लोग

नई दिल्ली. जहांगीरपुरी इलाके में शनिवार को हनुमान जन्मोत्सव की शोभायात्रा पर पथराव हुआ, मुसलमानों ने यहां आगजनी भी की इसके साथ ही तलवार और गोलियां भी चली है। हमले के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस के अनुसार जहांगीरपुरी में तनाव है लेकिन हालात पर काबू पा लिया गया है। वहां आरएएफ की दो कंपनियां तैनात कर दी गई है। इसके अलावा संवेदनशील इलाकों में पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है।

सब इंस्पेक्टर समेत 6 पुलिसकर्मी घायल
पूरी दिल्ली हाई अलर्ट पर है। ड्रोन से भी निगरानी की जा रही है। घटना में एक सब इंस्पेक्टर समेत 6 पुलिसकर्मी घायल हुए है। कुछ अन्य लोग भी इसमें घायल हुए है, हालांकि पुलिस ने अभी कोई आंकड़ा जारी नहीं किया है। घटना के बाद जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी की भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। यहां रामनवमी के दिन पूजा को लेकर छात्रों के दो गुटों में जमकर मारपीट हुई थी।

गृहमंत्री अमित शाह ने कमिश्नर से जानकारी ली
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर से स्थिति की जानकारी ली और लॉ एंड ऑर्डर बनाए रखने के लिए सभी जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए है।

पुलिस कमिश्नर बोले सख़्त कार्रवाई करेंगे
दिल्ली पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना ने बताया है, ”स्थिति अब नियंत्रण में है। जहां घटना हुई है वहां हमने अतिरिक्त फोर्स तैनात किया है। इसके साथ ही पूरी दिल्ली के संवेदनशील इलाक़ों में विशेष तैनाती की गई है। दो पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। हम दोषियों के खिलाफ सख़्त कार्रवाई करेंगे।” पुलिस कमिश्नर ने ट्वीट कर कहा है कि वरिष्ठ अधिकारियों को फील्ड में रहने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने ये अपील कि है कि लोग अफ़वाहों और फ़ेक न्यूज़ पर ध्यान नहीं दें।

पुलिस ने उपद्रवियों की पहचान का किया दावा
कुछ वीडियो फुटेज सामने आए हैं। इनमें ज्यादातर पुलिसकर्मी घायल नजर आ रहे हैं। दंगा विरोधी फोर्स को तैनात कर दिया गया है। पुलिस की वीडियो टीम ने इलाके के कई फुटेज हासिल कर लिए हैं। इनमें कुछ लोगों की पहचान भी हो चुकी है। पुलिस अफसरों का कहना है कि इस मामले से सख्ती से निपटा जाएगा।

जांच में जुटी पुलिस
दिल्ली पुलिस उपद्रव की जांच में जुट गई है। इसके लिए 10 टीमें गठित की गई हैं। मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *