जवाहरलाल नेहरू ने एडविना, जेपी और आइंसस्टाइन को लिखी चिट्ठयां करें वापिस, पीएम म्यूजियम की राहुल गांधी को लिखा पत्र
नई दिल्ली. प्रधानमंत्री संग्रहालय एवं पुस्तकालय (PMML) सोसायटी के सदस्य रिजवान कादरी ने राहुल गांधी को पत्र लिखते कहा हैकि जवाहरलाल नेहरू से जुड़े दस्तावेज के 51 डिब्बे लौटाये। कादरी ने उन महत्वपूर्ण डॉक्यूपमेंट्स की वापिसी में राहुल गांधी की मदद मांगी है। जो जवाहरलाल नेहरू से जुड़े हैं जोकि सोनियां गांधी के पास रखे हुए हैं।
पत्र में कही गयी यह बात
कादरी का आरोप है कि यूपीए के शासनकाल में 2008 में 51 डिब्बों में भरकर नेहरू के व्यक्तिगत पर सोनिया गांधी के पास पहुंचाये गये थे। नेहरू ने यह पत्र एडविना माउंटनबेटन, अल्बर्ट आइंसस्टीन, जयप्रकाश नारायण, पद्मजा नायडू, विजया लक्ष्मी पंडित, अरूणा आसिल अली, बाबू जगजीवन राम और गोविंद बल्लभ पंत आदि को लिखे थे। पीएमएमएउल के सदस्य रिजवान कादरी ने 10 दिसम्बर को राहुल गांधी को पत्र लिखा था। इससे पहले उन्होंने सितम्बर में सोनिया गांधी को भी पत्र लिखा था।
1971 में नेहरू मेमोरियल म्यूजियम एवं लायब्रेरी को दिये थे
पीएमएमएल का मानना है कि यह ऐतिहासिक महत्व के दस्तावेज है और इन तक पहुंच आवश्यक है। यह पत्र जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल ने 1971 में नेहरू मेमोरियल म्यूजियम एण्ड लायब्रेरी (PMML) को दिये थे। अब राहुल गांधी से कहा गया है कि या तो सोनिया गांधी से ओरिजनल पत्र दिलवाये या फिर उनकी फोटोकॉपी या डिजीटल कॉपी दिलवाई जाये।

