जम्मू में सुरक्षाबलों ने 4 आतंकी मार गिराये, 3 गिरफ्तार, सुरक्षाबलों पर हमले की साजिश असफल
जम्मू. जम्मू कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पिछले 24 घंटे में राज्य में अलग-अलग ठिकानों पर हुए 2 एनकाउंटर में 4 आतंकी मार गिराये है। इसके अलावा 3 हाइब्रिड आतंकियों को भी गिरफ्तार किया गया है। इन आतंकियों के पास से बड़ी मात्रा में हथियार और गोला बारूद भी बरामद किया गया है। पुलिस ने बताया है कि यह आतंकी सुरक्षाबलों के कैम्प पर फिदायीन हमले की फिराक में थे।
जम्मू-कश्मीर पुलिस एडीजीपी विजय कुमार ने मामले की जानकारी देते हुए कहा है कि राज्य मंें आतंकियों से 2 अलग-अलग हुई मुठभेड हैं। पहली मुठभेड अनंतनाग में हुआ। अनंतनाग के बिजबेहरा इलाके में हुए एनकाउंटर में सुरक्षाबलों से एक आतंकी को मार गिराया है। इस आतंकी के पास से बड़ी मात्रा में गोला बारूद बरामद हुए हैं। सुरक्षाबलों को इलाके में आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी। इसके बाद तलाशी अभियान चलाया गया। इस बीच आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गयी।
10 किलो आईईडी और ग्रेनेड बरामद
लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी मुखतार भट अन्य आतंकियों के साथ सुरक्षाबलों के कैम्प पर फिदायीन हमला करने के लिये जा रहा था। इनका प्लान सुरक्षाकर्मियों को निशाना बनाना था। इन आतंकियों के पास से एक एके 47 राइफल, एके-56 राइफल और एक पिस्टल बरामद की गयी हे। एडीजीपी ने बताया है कि सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस ने संयुक्त रूप से बड़े आतंकी हमले को असफल किया है। इसके अलावा जम्मू कश्मीर पुलिस ने श्रीनगर से तीन हाईब्रिड आतंकियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से बड़ी तादाद में विस्फोटक बरामद किया गया हैं।
सीआरपीएफ के एएसआई की हत्या में शामिल आतंकी ढेर
एडीजीपी ने बताया है कि दूसरा एनकाउंटर पुलवामा जिले के अवंतीपोरा के खांदीपोरा क्षेत्र में हुआ था. इस एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने लश्कर ए तैयबा के तीन आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया है. मारे गए तीन आतंकियों में से एक विदेशी था और एक स्थानीय था. स्थानीय आतंकी की पहचान मुख्तार भट के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार वह राज्य में कई अपराधों में शामिल रहा है. सीआरपीएफ के एक एएसआई और दो आरपीएफ कर्मचारियों की हत्या के मामले में भी वह शामिल था.

