जब दूल्हा-दुल्हन पहुंचे थाने
सतना. शादी समारोह के बीच लगातार चोरी की घटनायें सामने आ रही है। थोड़ी से चूक घरात और बारात दोनों पर भारी पड़ रही है। ऐसा ही एक मामला एमपी के सतना जिले से आया है। जहां एक ओर लोग शादी समारोह में झूम रहे थे। उसी समय चोर दुल्हन के ज्वेलरी से भरी पेटी और कीमती सामान पार कर दिये। जब तक चोरी होने का शक हुआ तब तक लगभग 4 लाख रूपये कीमत के गहने लेकर शातिर चोरी रफू चक्कर हो गये। वहीं बिदाई के बाद दूल्हा-दुल्हन घर न जा कर पूरी बारात के साथ थाने पर पहुंच कर कार्यवाही की मांग कर रहे थे।
आपको बता दें कि सतना शहर में लगे मटेहना गांव में नागपुर में बारात आयी थी। आनंद शुक्ला के घर शहनाई बज रही थी। ढोल-नागड़ों के साथ बारात दुल्हन के दरवाजे को निकली। तभी कुछ पल के लिये बिजली गुल हुई। इस दौरान दुल्हन के लिये ससुराल पक्ष द्वारा लाये गये गहने और कीमती सामान से भरी पेटी भी गुल हो गयी।
थाने पहुंचे दुल्हा-दुल्हन
बारात सुबह विदा हो गई, मगर दूल्हा-दुल्हन नागपुर न जाकर थाने लिखित शिकायत दर्ज कराने पहुंचे। सतना की कोलगंवा थाना पुलिस FIR दर्ज करने हीलाहवाली करती रही। करीब 3 घण्टे तक बारात और दूल्हा-दुल्हन परेशान होते रहे। मीडिया के हस्तक्षेप के बाद मामला दर्ज हुया। हालंकि बारातियों ने सतना पुलिस के इस रवैये से नाखुश नजर आए और मामा की सरकार पर ही सवाल खड़े कर दिए।

