Newsराजनीतिराज्य

जगुआर कार पलटने से ऋषिराय की मौत

झांसी. जगुआर कार पलटने से शराब व्यापारी के बेटे की मौत हो गयी। वह ओरछा में रामराजा सरकार के दर्शन करके घर लौट रहे थे। मऊरानीपुर हाइवे पर जानवर को बचाने के चक्कर में जगुआर कार बेकाबू हो गयी। कार ने 5 पलटी खाते हुए सड़क किनारे जा गिरी। कार ड्राइव कर रहे चालक की मौत हो गयी। जबकि उसका बड़ा भाई, जीजा सहित 4 लोग घायल है। इसमें 3 लोगों को प्रायवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसा नवाबाद थाने इलाके के भगवंतपुरा से दिगारा के बीच हुआ है।
मृतक का नाम ऋषि राय 23, पुत्र राजकुमार राय है। वह सीपरी बाजार थाना इलाके के रस बहार कॉलोनी के रहने वाला था। मृतक के परिजन एडवोकेट रामेश्वर राय ने बताया कि रविवार की रात को ऋषि राय अपने बड़े भाई सागर राय, जीजा करन, चचेरा भाई कपिल राय और मौसेरा भाई पवन के साथ ओरछा में रामराजा मंदिर के दर्शन करने गये थे। दर्शन करने के बाद जीजा को ओरछा घुमाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *