छत का प्लास्टर बच्चे पर गिरने से 5 वर्षीय मासूम की मौत, 2 साल का हनी घायल
ग्वालियर. नूरगंज मोहल्ला, सेवानगर में बेड पर सो रहे बच्चों पर अचानक छत का प्लास्टर गिर पड़ा। जिससे एक 5 वर्षीय बालक के बच्चो की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। जबकि 2 वर्षीय हनी घायल हो गयां यह घटना शनिवार की रात लगभग 9 बजे हुई। हादसे की खबर मिलते ही इलाके में हड़कम्प मच गया।
स्थानीय लोगों ने तत्काल बच्चों को मलबे से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। लेकिन डॉक्टरों ने 5 साल के बच्चे को मृत घोषित कर दिया है। अभी तक इस घटना की खबर पुलिस नहीं दी गयी है। पुलिस ने बताया है कि अस्पताल से भी उनको खबर नहीं मिली है।

