Latestराज्यराष्ट्रीय

चैंंबर के चुनाव में हुए मतदान, विवाद भी आए सामने, रात को आएंगे नतीजे

ग्वालियर. चैंबर आफ कामर्स के पदाधिकारियों को चुनने के लिए मतदान सुबह से शुरू हो गया था। मतदान के लिए चैंबर ने पर्याप्त व्यवस्था की थी। चैंबर के सदस्य मतदान करने के लिए भी आ रहे थे। इस दौरान उनके बीच हल्की कहा सुनी व विवाद भी हुए। हालांकि निर्वाचन अधिकारी ने सभी विवादों को हल कर दिया। सुबह 11 बजे तक चैंबर पदाधिकारियों के लिए 488 मत और कार्यकारिणी के लिए 269 मत गिर चुके थे। ठंड में सुबह नौ बजे मतदान शुरू हुआ। हालांकि शुरुआती दौर में ठंड की असर की वजह से मतदान धीमी गति से चला। लेकिन बाद में चैंबर के सदस्य घरों से निकलकर मतदान के लिए आने लगे। इसके बाद मतदान की गति बढ़ गई।

मतदान के लिए थे पुख्ता इंतजाम
चैंबर ऑफ कामर्स ने पदाधिकारियों के चुनाव के लिए पुख्ता इंतजाम किए थे। बाकायदा मतदान केंद्र व मतदाताओं को पर्ची देने के लिए अलग अलग काउंटर बनाए गए थे। जिन पर पहुंचकर सदस्य अपनी मतदान पर्ची ले रहे थे।

प्रत्याशी कर रहे थे अपील
मतदान केंद्र के बाहर प्रत्याशी व उनके समर्थक खड़े थे। ये सभी लोग केंद्र पर आने वालो मतदाताओं को अपनी तरफ करने के लिए वोटिंग के लिए अपील कर रहे थे। हालांकि मतदाता सभी प्रत्याशियों को उनके मन मुताबिक ही जवाब दे रहे थे। लेकिन मतदान केंद्र में किसके नाम पर मोहर लगाने वाले हैं। इस बात का पता नहीं चल रहा था।

विवाद की स्थतियां भी बनी
मतदान केंद्र में मतदान को लेकर कुछ विवाद की स्थितियां भी बनी। लेकिन चुनाव अधिकारी ने समझाबुझाकर विवाद समाप्त करा दिए। हालांकि चुनाव को लेकर पुलिस सुरक्षा का भी इंतजाम किया गया था। लेकिन मतदान के दौरान पुलिस को हस्तक्षेप करने की जरूरत नहीं पड़ी। चुनाव तकरीबन शांतिपूर्वक ही चल रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al holiganbet holiganbet holiganbet holiganbet alobet alobet giriş holiganbet holiganbet giriş cratosroyalbet cratosroyalbet giriş atlasbet betcio betplay betcio piabet celtabet kingroyal kingroyal giriş matbet matbet giriş perabet perabet giriş betcio galabet betplay betzula betyap holiganbet perabet perabet giriş perabet perabet giriş casibom casibom giriş jojobet jojobet giriş jojobet jojobet giriş 1win betgit bahiscasino betgit teosbet palacebet holiganbet grandpashabet meritking teosbet bungalov