चेतकपुरी एजीपुल के बीच में बिना ट्रैफिक प्लान के खोदी मुख्य सड़क, हजारों लोग रोज परेशान
ग्वालियर. बिना डायवर्सन और मजबूत ट्रैफिक प्लान तैयार किए बिना हजारों वाहन चालकों को रोज जाम में झोंकने का सबसे बडा उदाहरण चेकतपुरी एसी ऑफिस पुल रोड पर चल रहा स्टॉर्म वाटर निर्माण कार्य है। सांसद भारत सिंह कुशवाह और अफसरों के सामने भी यह मुद्दा आया। जिला सडक सुरक्षा समिति की बैठक में सांसद भारत सिंह कुशवाह ने कहा कि शहर के विस्तार को ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक प्लान तैयार किया जाए। वहीं रिहायशीं भवनों व व्यवसायिक क्षेत्रों में निर्माण अनुमतियां देते समय इस बात का ध्यान रखें कि यातायात बाधित न हो।
खुद पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह यादव ने का कि एजी ऑफिस पुल व चेतकपुरी के बीच चल रहे निर्माण कार्य को ध्यान में रखकर कुछ दिनों के लिए यात्री बसों को प्रतिबंधित किया जा रहा है। बता दें कि एलआईसी तिराहा से लेकर रंगमहल गार्डन होते हुए स्टॉर्म वॉटर लान बिछाने का काम अब एजी पुलस व चेतकपुरी तक पहुंच गया है। इस काम के कारण पिछले एक माह से हजारों वाहन चालक रोज जाम में जूझ रहे हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इसके लिए पुलिस ने पहले कोई प्लान तैयार नहीं किया और न ही निर्माण एजेंसी ने कोई परवाह की गई।
जानकारी के अनुसार इतना बडा निर्माण कार्य और पहले से कोई प्लानिंग नहीं की गई, यह जिम्मेदार अफसरों की कार्यप्रणाली पर सवाल है। सांसद बोले पार्किंग के लिए पर्याप्त स्थान तय हो। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला सडक सुरक्षा समिति की बैठक में सांसद भारत सिंह ने कहा कि शह के विस्तार को ध्यान में रखकर सुनियोजित ट्रैफिक प्लान तैयार करें।

