चीन में असेंबल्ड आईपैड नहीं चाहिए – सज्जन सिंह वर्मा
सोनकच्छ -प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन सिंह वर्मा ने विधानसभा सदस्यों को दिए गए आईपैड को वापस लौट आते हुए इसका विरोध किया है विधानसभा अध्यक्ष को लिखे पत्र में यह कहा कि एक तरफ चीन के सामानों का विरोध देशव्यापी हो रहा है ऐसे में मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार दोहरा रवैया अपनाते हुए चीन में असेंबल्ड कराए गए आईपैड सभी विधायकों को दे रही है। हम इसका विरोध करते हैं और इसे विधानसभा को वापस लौट आ रहे हैं!
साथ ही श्री वर्मा ने शिवराज सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता के लिए यह सरकार क्यों कुछ नहीं करती सिर्फ फर्जी घोषणाएं तथा झूठे इवेंट करती है। देवास जिले के सोनकच्छ के अनेकों गांव नर्मदा कालीसिंध लिफ्ट योजना से जोड़े जाएं
सोनकच्छ विधानसभा के कई गांवों की वर्षों लंबित मांग पर विधानसभा में सरकार से जवाब मांगा श्री वर्मा ने विधानसभा में सवाल उठाया की नर्मदा कालीसिंध लिफ्ट योजना में सोनकच्छ विधानसभा के कई गांव सम्मिलित नहीं किए गए हैं। उन्होंने सवाल किया कि आखिर क्यों इन गांवों को योजना से नहीं जोड़ा गया? उन्होंने शीघ्र बचे हुए गांवों को योजना से जोड़ने के लिए सरकार से कदम उठाने को कहा।

