चंबल में रेत के अवैध खनन को लेकर धरने पर बैठे पूर्व मंत्री गोविंद सिंह
भिंड. नदी बचाओं आंदोलन के तहत पूर्व मंत्री गोविंद सिंह एक दिए के उपवास पर गोलमार्किट में गांधी प्रतिमा के पास बैठ गए। उन्होंने जिले में रोक के बावजूद लगातार चल रहे रेत अवैध खनन को लेकर बीजेपी सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाया। इस दौरान कई कांग्रेसी कार्यक्रर्ताओं ने बीजेपी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाती की।
भिंड जिले में रेत का अवैध उत्खनन सालों से चला आ रहा है। नदी से लगातार माफियाओं द्वारा बरसात में एनजीटी की रोक के बावजूद रेत का अवैध खनन किया जा रहा है जिसके खिलाफ मंत्री रहे गोविंद सिंह ने एक बार फिर आवाज उठाई है। वो एक दिन के उपवास पर बैठे है।
अधिकारियों को सख्त हिदायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं
गोविंद सिंह का कहना है कि कई बार सीएम शिवराज को पत्र लिखकर जानकारी दी जा चुकी है। खनन को रोकने के लिए अधिकारियों को सख्त हिदायत दी थी उसके बावजूद अब तक किसी तरह की कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि उपवास के बाद भी अगर रोक नहीं लगती है तो हम पदयात्रा निकाल कर सरकार तक अपनी बात पहुंचाने की कोशिश करेंगे।

