ग्वालियर से बेंगलुरू के बीच चलने वाली नई ट्रेन पर भाजपा सांसदों में श्रेय लेने की होड
भोपाल. केन्द्रीय रेलमंत्री अश्निवी वैष्णव ने ग्वालियर से बेंगलुरू के बीच चलने वाली नयी ट्रेन को मंजूरी दी है। इसके लिये गुना सांसद और केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और ग्वालियर संासद भारतसिंह कुशवाह के बीच श्रेय की जंग छिड़ी हुई है। दोनों ही सांसद इसे अपनी उपलब्धि बता रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने दोनों नेताओं को नयी ट्रेन के एक ही कोच में बैठकर आरोप-प्रत्यारोपों पर कुश्ती करना चाहिये। जो कोच से बाहर आयेगा वह जीतेगा और उसे श्रेय मिल जायेगा। 28 मई को केन्द्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस नयी ट्रंेन के संचालन को मंजूरी दी है। इस ट्रेन की स्वीकृति दिये जाने का पत्र रेलमंत्री ने गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया और ग्वालियर सांसद भारतसिंह कुशवा को भेजा है। रेलमंत्री ने दोनों ही सांसदों द्वारा इस रेल शुरू करने के लिये लिखे गये पत्रों उल्लेख किया है।

ग्वालियर सांसद बोले मेरे पत्र पर मिली स्वीकृति
भोपाल से ग्वालियर सांसद भारतसिंह कुशवाह ने कहा है कि ग्वालियर अंचल की आवश्यकता थी कि बेंगलुरू के लिये एक नयी ट्रेन शुरू की जाये। मैंने पत्र रेलमंत्री को दिया और प्रार्थना की थी।
केन्द्रीय मंत्री सिंधिया द्वारा गुना की उपलब्धि बताने पर ग्वालियर सांसद ने कहा कि मैं इतना कहना चाहूंगा कि ग्वालियर सांसद होने के नाते मैं रेलमंत्री जी से अप्रैल में शुरूआत में मिला था और ग्वालियर के युवाओं, व्यापारियों की मांग पर ट्रेन का प्रस्ताव उन्हें दिया था। उसी पत्र पर रेलमंत्री जी ने स्वीकृति दी है।
सिंधिया बोले कि मेरी आदत रही है कि संबंधित क्षेत्र की जो भी समस्यायें हैं उनके समाधान के लिये मुख्यमंत्री जी और संबंधित विभागों के मंत्रियों से मिलूं। मैंने कैंट के व्यापारी, एग्रो व्यापारी और कई तरह के प्रतिनिधि मण्डल, चेम्बर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों के साथ दिल्ली जाकर रेलमंत्री जी से मुलाकात की थी। मुझे खुशी है कि रेलमंत्री जी ने ग्वालियरवासियों की मांग पर यह ट्रेन ग्वालियर से बेंगलुरू के बीच स्वीकृत की है।

