ग्वालियर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरा ट्रक शिवपुरी में पलटा, 3 की मौत, 20 से ज्यादा घायल
ग्वालियर. सत्संग में शामिल होकर बैतूल से ग्वालियर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरा मिनी ट्रक शिवपुरी में पलट गया। हादसा कोतवाली क्षेत्र के परमजीत ढाबे के पास फोरलेन हाईवे पर बुधवार देर रात 2.30 बजे हुआ। तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई। 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। मिनी ट्रक के ड्राइवर जीतेंद्र ने बताया कि सिंहनिवास गांव के पास से होकर गुजर रहे थे, तभी ट्रक ने ओवरटेक करते हुए साइड से कट मारा। वह नियंत्रण खो बैठा और मिनी ट्रक पलट गया।

