Latestराज्यराष्ट्रीय

ग्वालियर में हाई अलर्ट में खुली सुरक्षा व्यवस्था की पोल, स्वतंत्रता दिवस के दिन एल एंड टी मशीन और 4 दो पहिया वाहन ले गए चोर

ग्वालियर. शहर में स्वतंत्रता दिवस के दिन हाईअलर्ट था हर जगह पुलिस तैनात थी, फोर्स अलर्ट मोड पर था लेकिन पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर शहर में वाहन चोर भारी पड़ गए। चोर शहर से एक एल एंड टी मशीन और चार दो पहिया वाहन चोरी कर ले गए। शहर में कहीं भी चोरों को पुलिस नहीं पकड़ पाई। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं लगा है।

बड़ोडापुर इलाके में स्थित आनंद नगर में रहने वाले ब्रजेश तोमर एल एंड टी मशीन किराए पर चलवाते हैं। वह ठेकेदारी भी करते हैं। रात को एल एंड टी मशीन उनके शकरपुर स्थित ऑफिस के पास खड़ी थी तभी बीती रात उनकी एल एंड टी मशीन चोरी कर ले गए। जब उन्हें पता लगा तो बहोड़ापुर पुलिस को सूचना दी। बहोड़ापुर पुलिस ने चोरी की एफआईआर दर्ज कर ली है। अब पुलिस चोरों तक पहुंचने के लिए सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। पुलिस आसपास के रास्तों पर लगे कैमरे देख रही है जिससे चोरों का सुराग लग सके। फिलहाल चोरों के बारे में कुछ पता नहीं लग सका है।

यहां से दो पहिया वाहन हुए चोरी
शहर के गोला का मंदिर, इंदरगंज, कंपू स्थित ज्यारोग्य अस्पताल परिसर और पड़ाव क्षेत्र से बाइक चोरी
हो गई। यह घटनाएं स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या से लेकर स्वतंत्रता दिवस के बीच में हुई हैं। यानी शहर में पुलिस कुख्यात अपराधियों पर निगरानी में लगी रही, लेकिन वाहन चोरों को नहीं रोक सकी। पर्यटन स्थलों के आसपास लोगों की जेब कटी : शहर के पर्यटन स्थलों पर सोमवार को स्वतंत्रता दिवस के चलते जमकर भीड़ थी। यहां जेबकट भी सक्रिय रहे। इन लोगो ने लोगों की जेब काटकर रुपए और मोबाइल चोरी किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al matbet matbet giriş pokerklas perabet jasminbet betpas maximcasino pashagaming pashagaming egebet casibom hazbet perabet perabet casinolevant virusbet ultrabet grandpashabet royalbet nakitbahis matbet kralbet