Latestराज्यराष्ट्रीय

ग्वालियर में सड़क पर खुलेआम फायरिंग, गोलियां चलाते हुए युवक का वीडियो देख पुलिस चकरघिन्नी

ग्वालियर. एक युवक अपने दोस्तों के साथ सड़क पर राइफल लोड और फायरिंग करते हुए दिख रहा है, यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो गुरूवार शाम का वायरल हुआ है यह वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने इसको जांच में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। वहीं पता चला है कि यह वीडियो नदीपार टाल की अशोक कॉलोनी का बताया जा रहा है लेकिन अभी कुछ स्पष्ट नहीं है। पुलिस की साइबर टीम वीडियो में दिख रहे युवकों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। 7 दिन में चंबल में सोशल मीडिया पर तीन फायरिंग के वीडियो सामने आ चुके है।

गुरूवार को ग्वालियर के सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आने के बाद पुलिस अफसर चकरघिन्नी हो गए। वीडियो में एक युवक अपने दो दोस्तों के साथ नजर आ रहा है जिसके बाद वह राइफल हाथ में उठाता है और उसके झटके से लोड करता है लेकिन एक बार में राइफल लोड नहीं होती। युवक दो से तीन बार हाथ मारता है उसके बाद सड़क पर फायर करता है। यह पूरा वीडियो सिर्फ 7 सेकेंड का है लेकिन सोशल मीडियो से लेकर पुलिस के बीच हलचल मचाने के लिए काफी था। इस 7 सेकेंड के वीडियो के बारे में पुलिस पता लगा रही है।

साइबर टीम रख रही है नजर
इस मामले में पुलिस अफसरों का कहना है कि पुलिस की साइबर टीम लगातार इस तरह के मामलों पर नजर रख रही है। सोशल मीडिया पर कोई भी हर्ष फायरिंग या ऐसा VIDEO आता है जिससे माहौल बिगड़ सकता है तो साइबर और आईटी की टीम तत्काल हरकत में आ जाती हैं। साइबर टीम सोशल मीडिया पर अपलोड वीडियो के जरिए आरोपियों तक पहुंचने का रास्ता निकाल लेती है। 7 दिन पहले सिरोल के एक वीडियों में पुलिस ने इसी तरह तीन आरोपियों को पकड़ा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al superbetin pashagaming jojobet jojobet giriş instagram unban service instagram unban service matbet matbet