Latestराज्यराष्ट्रीय

UP में कांग्रेस का यंग मेनिफेस्टो- 20 लाख नौकरी देंगे, 8 लाख महिलाओं के लिए रिजर्व होंगे, भर्ती परीक्षाओं की फीस माफ होगी

नई दिल्ली. यूपी चुनाव के लिए कांग्रेस आज दूसरा मेनिफेस्टो जारी कर दिया हैं। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने यूपी चुनाव के लिए भर्ती विधान का अनावरण किया है। प्रियंका ने कहा कि युवाओं से बात करके ही ये भर्ती विधान तैयार किया है। यूपी में सबसे बड़ी समस्या भर्ती की है, इसलिए ये विधान बनाया है। युवा वहां क्वालिफाइड है, लेकिन उन्हें नौकरी नहीं मिलती। हमारा यह प्रयास है कि नौजवानों की समस्याओं को सुलझाया जाए। हम जॉब कैलेंडर बनाएंगे। कड़ाई से पालन करेंगे। पेपर लीक को रोका जाएगा।

प्रियंका ने कहा कि यूपी में हम 20 लाख नौकरियां देंगे। इसमें 8 लाख महिलाओं के लिए होंगे। हमने विधान में ये भी बताया है कि ये कैसे करेंगे। युवा इस बात से परेशान हैं कि परीक्षाएं लीक हो रही है। युवा दुखी है।

विधान में हमने ये भी बताया है कि युवा कैसे अपना उद्यम शुरू कर सकते हैं। युवाओं की समस्याओं को हमने इसमें एड्रेस किया है। यूपी में 7 करोड़ युवाओं की आकांक्षाओं का ये दस्तावेज है।

प्राथमिक विद्यालय में 1.50 लाख, माध्यमिक में 38 हजार, उच्चत्तर में 8 हजार पद भरे जाएंगे। पुलिस के 1 लाख पद भरे जाएंगे। 20 हजार आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और 27 हजार सहायिकाओं के पद पर भर्ती होंगे। 4 हजार उर्दू शिक्षक भर्ती करेंगे।

विश्वविद्यालयों में प्लेसमेंट सेल होगी। सभी कॉलेजों में छात्र संघ चुनाव की बहाली होगी। स्कॉलरशिप टाइम पर मिलेगी। दायरा भी बढ़ेगा और राशि भी। सिंगल विंडो स्कॉलरशिप पोर्टल खुलेगा। सफाईकर्मियों के परिवारों के युवाओं के लिए ट्रेनिंग देंगे।

राहुल ने कहा कि देश और उत्तरप्रदेश की समस्या हर युवा को मालूम है। कांग्रेस यहां उत्तरप्रदेश का युवा मेनिफेस्टो रिलीज कर रही है। ये युवाओं के लिए रोजगार की स्ट्रेटजी है। हम ये नहीं कह रहे हैं कि 40 लाख रोजगार देंगे। हम ये बता रहे हैं कि कैसे देंगे। यूपी में हर 24 घंटे में 880 लोग रोजगार खोते हैं। 16 लाख लोगों ने रोजगार खोया है।

प्रधानमंत्री कहते थे कि दो करोड़ रोजगार देंगे लेकिन क्या हुआ आप जानते हैं। यूपी के युवाओं को रोजगार का विजन दे सकती है। हम नफरत नहीं फैलाते। हम युवाओं की शक्ति के साथ नया उत्तरप्रदेश बनाना चाहते हैं।

कांग्रेस यूपी में 20 लाख सरकारी नौकरी देने का वादा करेंगी। इसमें 8 लाख पद महिलाओं के लिए रिजर्व रहेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं की पूरी फीस माफ करने का भी ऐलान किया जा सकता है।

महिलाओं के लिए अलग घोषणा पत्र
प्रियंका गांधी ने महिलाओं के लिए अलग से घोषणा पत्र जारी किया था। इसमें मुफ्त बस सेवा, साल में तीन गैस सिलेंडर मुफ्त देने के साथ सरकारी नौकरी में 40% आरक्षण देने का वादा किया है। प्रियंका गांधी यूपी में अपनी पार्टी से 40% टिकट महिलाओं को दे रही हैं।

प्रियंका गांधी की 8 प्रतिज्ञाएं
टिकटों में महिलाओं की 40 प्रतिशत हिस्सेदारी
छात्राओं को स्मार्टफोन और स्कूटी
किसानों का पूरा कर्जा माफ
2500 में गेहूं धान, 400 पाएगा गन्ना किसान
बिजली बिल सबका हाफ, कोरोना काल का बकाया साफ
दूर करेंगे कोरोना की आर्थिक मार, परिवार को देंगे 25 हजार
20 लाख को सरकारी रोजगार
10 लाख तक का मुफ्त इलाज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al superbetin pashagaming jojobet jojobet giriş instagram unban service instagram unban service matbet matbet