Latestराज्यराष्ट्रीय

ग्वालियर में सेना भर्ती नहीं होने से नाराज सैकड़ों युवाओं ने मुरार छावनी में किया हंगामा, केंद्रीय मंत्री तोमर का घेराव किया

ग्वालियर.  सेना भर्ती नहीं होने से नाराज युवाओं का आक्रोश अब बढ़ने लगा है। आज सैकड़ों की संख्या में युवा मुरार छावनी में सेना भर्ती कार्यालय पहुंचे और हंगामा किया। इसके बाद युवाओं की भीड़ ने वीआरजी कालेज के सामने केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का घेराव कर जमकर नारेबाजी की। भीड़ को कंट्रोल करने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद था।

सेना में भर्ती निकाले जाने की मांग लंबे समय से की जा रही थी इसके बाद भी जब सुनवाई नहीं हुई तो आज सैकड़ो युवा मुरार सैनिक छावनी में पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। जब सेना के अधिकारियों ने उनकी मांग को नहीं सुना तो युवाओं ने वीआरजी कालेज के सामने से गुजर रहे केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के काफिले को रोक लिया और घेराव कर जमकर नारेबाजी शुरू कर दी। पुलिस ने जैसे तैसे युवाओं की भीड़ को हटाकर काफिले को निकाला। इस दौरान युवाओं ने केंद्रीय मंत्री को ज्ञापन भी दिया है।

ग्वालियर में कुछ साल पहले सेना भर्ती के दौरान जमकर हंगामा हुआ था। इस दौरान आक्रोषित युवाओं ने रेलवे स्टेशनए गोला का मंदिर सहित कई स्थानों पर सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान भी पहुंचा था। इसके बाद मामले की जांच भी कराई गई थी। इस उपद्रव के बाद से सेना भर्ती को लेकर काफी सावधानी बरती जाने लगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al matbet matbet bahiscasino betsat betsat pashagaming pashagaming betpas betpas giriş ngsbahis perabet perabet giriş